Thursday ,June 18, 2026
होमदेश-दुनियाविजिट माय स्टेट अभियान को मिला विस्तार, UPSTDC ने शुरू किए 5 नियमित धार्मिक वीकेंड टूर पैकेज...

विजिट माय स्टेट अभियान को मिला विस्तार, UPSTDC ने शुरू किए 5 नियमित धार्मिक वीकेंड टूर पैकेज

 Newsbaji  |  Jun 18, 2026 09:00 AM  | 
Last Updated : Jun 18, 2026 09:00 AM
‘विजिट माय स्टेट’ अभियान के तहत यूपी में 5 नियमित धार्मिक वीकेंड टूर पैकेज शुरू
‘विजिट माय स्टेट’ अभियान के तहत यूपी में 5 नियमित धार्मिक वीकेंड टूर पैकेज शुरू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘विजिट माय स्टेट’ अभियान के तहत अब श्रद्धालुओं को अयोध्या, नैमिषारण्य, चित्रकूट, विंध्याचल और प्रयागराज से जुड़े प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा अधिक सुगम और नियमित रूप से उपलब्ध होगी।

उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (UPSTDC) ने ‘सुगम दर्शन’ समेत पांच धार्मिक वीकेंड टूर पैकेजों को नियमित कर दिया है। इन सेवाओं का लाभ श्रद्धालु इसी सप्ताह से उठा सकेंगे। यात्रियों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इच्छुक श्रद्धालु UPSTDC की आधिकारिक वेबसाइट upstdc.co.in के जरिए बुकिंग कर सकते हैं। समूह बुकिंग पर विशेष छूट भी दी जाएगी।

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन सेवाओं को नियमित किया गया है। उन्होंने कहा कि ‘सुगम दर्शन’ सेवा को मिले व्यापक जनसमर्थन के बाद इसका विस्तार किया गया है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी यात्रा में केवल दो श्रद्धालु भी बुकिंग कराते हैं, तब भी यात्रा संचालित की जाएगी।

लखनऊ से अयोध्या के लिए ‘सुगम दर्शन’ यात्रा प्रत्येक शनिवार और रविवार संचालित होगी। यात्रा सुबह होटल गोमती से शुरू होकर हनुमानगढ़ी, श्रीराम जन्मभूमि, कनक भवन, राम की पैड़ी और अन्य प्रमुख स्थलों का दर्शन कराएगी। इस पैकेज का शुल्क वरिष्ठ नागरिकों के लिए 1500 रुपए तथा अन्य यात्रियों के लिए 2000 रुपए निर्धारित किया गया है।

इसी तरह लखनऊ से नैमिषारण्य के लिए प्रत्येक शुक्रवार एक दिवसीय यात्रा संचालित होगी, जिसमें श्रद्धालुओं को चक्रतीर्थ, व्यास गद्दी, दधीचि कुंड, ललिता देवी मंदिर सहित कई धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।

इसके अलावा प्रयागराज से चित्रकूट, विंध्याचल और अयोध्या के लिए भी विशेष एक दिवसीय धार्मिक पैकेज शुरू किए गए हैं। प्रयागराज-चित्रकूट और प्रयागराज-अयोध्या पैकेज का शुल्क 1000 रुपए प्रति व्यक्ति रखा गया है, जबकि प्रयागराज-विंध्याचल यात्रा मात्र 600 रुपए में उपलब्ध होगी।

UPSTDC का मानना है कि, इन नियमित धार्मिक टूर पैकेजों से प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को नई गति मिलेगी और श्रद्धालुओं को कम खर्च में सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft