Thursday ,June 18, 2026
होमदेश-दुनियाअखिलेश यादव का बड़ा हमला, राम मंदिर में CCTV बंद कर चढ़ावे की चोरी हुई, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप...

अखिलेश यादव का बड़ा हमला, राम मंदिर में CCTV बंद कर चढ़ावे की चोरी हुई, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

 Newsbaji  |  Jun 18, 2026 08:08 AM  | 
Last Updated : Jun 18, 2026 08:08 AM
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को राजधानी लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए, उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने कई बड़े आरोप लगाए और अयोध्या में भ्रष्टाचार तथा जमीन घोटालों का मुद्दा भी उठाया।

SIT जांच पर सवाल
इस दौरान अखिलेश यादव ने दावा किया कि, कुंदरकी उपचुनाव में जिस तरह CCTV बंद कर वोट चोरी की गई थी, उसी प्रकार अयोध्या के राम मंदिर में भी CCTV बंद करके चढ़ावा और चंदे की चोरी हुई। उन्होंने इस मामले में चल रही SIT जांच पर भी सवाल खड़े किए।

जमीन मुआवजा का मामला
अखिलेश यादव ने अयोध्या में कथित भ्रष्टाचार और जमीन सौदों को लेकर ‘समाजवादी ऑडिट-2 रिपोर्ट’ जारी करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के संरक्षण में गरीबों की दुकानें और जमीनें छीनी गईं। उन्होंने कहा कि कुछ भाजपा नेताओं ने ट्रस्ट को कई गुना अधिक कीमत पर जमीनें बेचीं, जबकि किसानों और गरीबों को उचित मुआवजा तक नहीं मिला।

1400 करोड़ का चंदा
सपा प्रमुख ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "भाजपा के लिए धर्म का मतलब धन बन गया है।" उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे पर सवाल उठाते हुए कहा कि विश्व हिंदू परिषद ने करीब 1400 करोड़ रुपए जुटाए थे, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया कि वह राशि कहां खर्च हुई।

आर्थिक बोझ से लोग परेशान
इसके अलावा उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि किसान खाद और बीज की कमी से जूझ रहे हैं, डीजल महंगा हो गया है और आम आदमी लगातार आर्थिक दबाव झेल रहा है।

बनेगी सपा सरकार- अखिलेश 
विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अखिलेश यादव ने भरोसा जताते हुए कहा कि जनता भाजपा से निराश हो चुकी है और आगामी चुनाव में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनने पर किसानों के लिए सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी, युवाओं को रोजगार दिया जाएगा, पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी और शिक्षकों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी।

हालांकि, अखिलेश यादव द्वारा लगाए गए इन आरोपों पर भाजपा की ओर से तत्काल अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft