बदायूं। उत्तर प्रदेश के उझानी कोतवाली क्षेत्र के बरेली-मथुरा हाईवे पर बुधवार दोपरह को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली और यात्रियों से भरे ई-रिक्शा की टक्कर में 6 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, सभी महिलाएं शादी का शगुन देने के लिए अपने मायके जा रही थीं। इसी दौरान हाईवे पर हुए हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया।
ट्रैक्टर रेसिंग बना हादसे का कारण
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दो ट्रैक्टर चालक सड़क पर रेस लगा रहे थे। इसी दौरान एक ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा में सवार यात्री करीब 10 फीट दूर जा गिरे। मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने 6 महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। घायलों में ई-रिक्शा चालक सनी (32), डाल सिंह (58) और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। सभी का इलाज जारी है।
हादसे में जान गंवाने वाली महिलाओं की पहचान प्रेमा (32), गंगाश्री उर्फ सरला (32), राजकुमारी (50), रेवती (80), नारायणी (30) और आरती (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
ट्रैक्टर चालक फरार
घटना के बाद एक ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरा ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है और दोनों आरोपियों की तलाश जारी है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft