धमतरी। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने धमतरी जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंचाई विभाग के एक कर्मचारी को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान लखेश्वर साहू के रूप में हुई है, जो सिंचाई विभाग में पदस्थ बताया जा रहा है। आरोप है कि उसने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों को निपटाने और भुगतान कराने के एवज में एक लाख रुपए की मांग की थी।
बताया जा रहा है कि, रिश्वत की यह राशि आरोपी के निजी निवास पर दी जा रही थी। शिकायत के आधार पर ACB ने जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी ने रकम स्वीकार की, टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ पकड़ लिया।
इसके बाद ACB ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। ACB यह भी जांच कर रही है कि क्या विभाग में पेंशन और अन्य कार्यों के नाम पर रिश्वतखोरी का कोई संगठित नेटवर्क सक्रिय है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft