Thursday ,June 25, 2026
होमदेश-दुनियावेनेजुएला में एक मिनट के भीतर दो शक्तिशाली भूकंप, कई शहरों में तबाही की आशंका, मृतकों की संख्या करीब 10000...

वेनेजुएला में एक मिनट के भीतर दो शक्तिशाली भूकंप, कई शहरों में तबाही की आशंका, मृतकों की संख्या करीब 10000

 Newsbaji  |  Jun 25, 2026 08:18 AM  | 
Last Updated : Jun 25, 2026 08:18 AM
वेनेजुएला में एक मिनट के भीतर दो शक्तिशाली भूकंप, कई शहरों में भारी तबाही की आशंका
वेनेजुएला में एक मिनट के भीतर दो शक्तिशाली भूकंप, कई शहरों में भारी तबाही की आशंका

वेनेजुएला। वेनेजुएला में एक मिनट के भीतर आए दो शक्तिशाली भूकंप के झटकों के बाद कई शहरों में भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। राजधानी काराकस समेत कई इलाकों से सामने आए वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के दावों में इमारतों को नुकसान, अफरा-तफरी और बचाव कार्यों की तस्वीरें सामने आई हैं। इस हादसे में करीब 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत होने संभावना जताई जा रही है। 

स्थानीय प्रशासन और राहत एजेंसियों के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में बचाव अभियान जारी है। हालांकि अब तक मृतकों और घायलों की आधिकारिक संख्या जारी नहीं की गई है।

सोशल मीडिया और कुछ शुरुआती रिपोर्टों में बड़े पैमाने पर जनहानि के दावे किए जा रहे हैं। वहीं अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के प्रारंभिक आकलनों को लेकर भी अलग-अलग दावे सामने आए हैं। हालांकि 10 हजार लोगों की मौत की पुष्टि अभी आधिकारिक रूप से नहीं हुई है।

प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और केवल आधिकारिक स्रोतों से जारी जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है। राहत और बचाव कार्यों के आगे बढ़ने के साथ स्थिति की अधिक स्पष्ट जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

अफसरों ने लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है। भूकंप के बाद प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft