Friday ,June 26, 2026
होमछत्तीसगढ़कसडोल में 8 संदिग्ध मौतों पर सियासत गरम, विधायक संदीप साहू ने CBI/SIT जांच की उठाई मांग...

कसडोल में 8 संदिग्ध मौतों पर सियासत गरम, विधायक संदीप साहू ने CBI/SIT जांच की उठाई मांग

 Newsbaji  |  Jun 26, 2026 04:14 PM  | 
Last Updated : Jun 26, 2026 04:14 PM
कसडोल 8 मौत मामला: आरोपी गिरफ्तार, CBI-SIT जांच की मांग तेज
कसडोल 8 मौत मामला: आरोपी गिरफ्तार, CBI-SIT जांच की मांग तेज

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल क्षेत्र में 8 लोगों की संदिग्ध मौतों का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस ने जहां गांव के एक आरोपी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों द्वारा मौतों के पीछे तंत्र विद्या की आशंका जताई जा रही है। मामले को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।

कांग्रेस विधायक संदीप साहू ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार को CBI या SIT के माध्यम से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए। विधायक ने कहा कि ग्रामीण लगातार तंत्र विद्या की आशंका जता रहे हैं, ऐसे में मौतों के वास्तविक कारणों का खुलासा होना जरूरी है।

जानकारी के अनुसार, कसडोल क्षेत्र के खर्वे गांव में फरवरी से 14 मई के बीच 8 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। लगातार हो रही मौतों से गांव में दहशत का माहौल बन गया था। ग्रामीणों ने गांव के ही राम सहाय जायसवाल पर संदेह जताया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि छोटी-छोटी बातों पर विवाद, गाली-गलौज, अंधविश्वास और पुरानी रंजिश के चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि उसने शराब में सुहागा मिलाकर लोगों को पिलाया, जिससे उनकी मौत हुई।
हालांकि, तंत्र विद्या से जुड़े दावों की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच जारी है। फिलहाल, इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft