Thursday ,June 25, 2026
होमजुर्मराजीव भवन में चोरी से मचा हड़कंप, AC समेत लाखों का सामान पार, दो गिरफ्तार...

राजीव भवन में चोरी से मचा हड़कंप, AC समेत लाखों का सामान पार, दो गिरफ्तार

 Newsbaji  |  Jun 25, 2026 07:34 AM  | 
Last Updated : Jun 25, 2026 07:34 AM
राजीव भवन चोरी मामला: AC समेत लाखों का सामान चोरी, 2 आरोपी गिरफ्तार
राजीव भवन चोरी मामला: AC समेत लाखों का सामान चोरी, 2 आरोपी गिरफ्तार

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में स्थित कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने भवन का ताला तोड़कर AC सहित कई इलेक्ट्रिकल सामानों पर हाथ साफ कर दिया। हालांकि पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया है।

लाखों का सामान चोरी 
मिली जानकारी के अनुसार, सर्किट हाउस के पास स्थित राजीव भवन में हुई चोरी की शिकायत कांग्रेस नेता शेख सजार ने सुकमा थाने में तहरीर दी थी। शिकायत में बताया गया कि, चोर कार्यालय परिसर से 2 एसी, ट्यूबलाइट, पंखे, इलेक्ट्रिक बोर्ड और तांबे के तार चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 1 लाख 7 हजार रुपए बताई गई है।

CCTV की मद्द से खुलासा
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सुकमा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिरों से मिली सूचना और आसपास लगे CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को सम्राटनगर निवासी मोहम्मद अशवाक की भूमिका संदिग्ध मिली।

पुलिस ने मोहम्मद अशवाक को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपने रिश्ते के भतीजे नाहिद खान के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। इसके बाद पुलिस ने नाहिद खान को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया है। बरामद सामान में गोदरेज कंपनी के 2 एसी (आउटडोर यूनिट सहित), 13 ट्यूबलाइट, एक सीलिंग फैन, छह इलेक्ट्रिक बोर्ड और करीब छह किलो तांबे का तार शामिल है।

अभी जांच जारी 
दोनों आरोपियों को न्यायालय सुकमा में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और अन्य संभावित आरोपियों की संलिप्तता की भी पड़ताल की जा रही है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft