चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह उपमंडल में शनिवार मध्यरात्रि एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नकरोड़-हिमगिरि डैम साइड सड़क पर एक ऑल्टो K10 कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे कार में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
वाहन के उड़े परखच्चे
जानकारी के अनुसार, HP44A-0494 नंबर की ऑल्टो कार गहरी खाई में गिरते हुए बैरासियूल नदी तक जा पहुंची। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दुर्घटना के समय कार में सवार सभी लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि, कार में सवार लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद एसएचओ तीसा के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर रवाना हुई। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस, अग्निशमन विभाग और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं शव निकालने का कार्य जारी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft