Sunday ,June 28, 2026
होमयूथ एंड कॅरियरUPSC Recruitment 2026, केंद्र सरकार के कई विभागों में भर्ती, 17 जुलाई तक करें आवेदन...

UPSC Recruitment 2026, केंद्र सरकार के कई विभागों में भर्ती, 17 जुलाई तक करें आवेदन

 Newsbaji  |  Jun 28, 2026 11:12 AM  | 
Last Updated : Jun 28, 2026 11:12 AM
UPSC भर्ती 2026: केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में निकली बंपर भर्तियां
UPSC भर्ती 2026: केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में निकली बंपर भर्तियां

दिल्ली। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में कई पदों पर सीधी भर्ती (Direct Recruitment) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 17 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 27 जून 2026 से शुरू हो चुकी है।

UPSC की अधिसूचना 
UPSC की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती अभियान के तहत कई मंत्रालयों और विभागों में अलग-अलग पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। 

  • कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में ज्वाइंट डायरेक्टर
  • आयुष मंत्रालय में मेडिकल ऑफिसर/रिसर्च ऑफिसर (सिद्धा)
  • नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) में एरोनॉटिकल ऑफिसर
  • लीगल ऑफिसर, कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय में कंपनी प्रॉसिक्यूटर
  • भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) में डिप्टी सुपरिंटेंडिंग आर्कियोलॉजिस्ट
  • रक्षा मंत्रालय में सीनियर फोटोग्राफिक ऑफिसर और फोटोग्राफिक ऑफिसर 

इसके अलावा सिविलियन असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर, स्टोर ऑफिसर (सिविलियन), स्पेशलिस्ट ग्रेड-III और असिस्टेंट प्रोफेसर समेत अन्य कई पदों पर भी भर्तियां की जाएंगी। आयोग ने अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और आयु सीमा भी अलग-अलग निर्धारित की है।

ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट या ऑनलाइन रिक्रूटमेंट एप्लीकेशन (ORA) पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पहली बार आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पहले अपना पंजीकरण करना होगा। इसके बाद आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन जमा करने से पहले सभी जानकारियों की जांच करना जरूरी है।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि, वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें, क्योंकि आखिरी समय में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण तकनीकी समस्याएं आ सकती हैं। आवेदन से पहले पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ना भी जरूरी है, ताकि पात्रता, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी स्पष्ट हो सकें।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft