दुर्ग। दुर्ग पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से शनिवार को जारी आदेश में जिले के 10 थाना और चौकी प्रभारियों का तबादला किया गया है। प्रशासनिक कारणों से अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस बदलाव के बाद जिले के कई प्रमुख थानों में नए थाना प्रभारी पदस्थ किए गए हैं।
जारी आदेश के मुताबिक, वैशाली नगर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत मिश्रा को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) दुर्ग का प्रभारी बनाया गया है। वहीं ACCU दुर्ग में पदस्थ निरीक्षक प्रमोद रूसिया को पद्मनाभपुर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियंत्रण कक्ष भिलाई में पदस्थ निरीक्षक महेश ध्रुव को धमधा थाना की कमान दी गई है।
इसी तरह उतई थाना प्रभारी अनिल पटेल को नंदनी थाना भेजा गया है, जबकि राजकुमार लहरे को पद्मनाभपुर थाना से वैशाली नगर थाना प्रभारी बनाया गया है।
वहीं, सुपेला थाना प्रभारी विजय यादव को पुरानी भिलाई थाना और पुरानी भिलाई थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज को सुपेला थाना की जिम्मेदारी दी गई है।
चौकी प्रभारियों में भी बदलाव किया गया है। स्मृति नगर चौकी प्रभारी राजेश साहू को उतई थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं उप निरीक्षक रामनारायण ध्रुव को धमधा थाना से छावनी थाना प्रभारी और अमित अंदवानी को छावनी थाना से स्मृति नगर चौकी प्रभारी बनाया गया है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft