भिलाई। जिले के थाना पुरानी भिलाई पुलिस एवं ACCU की संयुक्त टीम ने ग्राम गनियारी, भिलाई-3 में जुआ फड़ पर कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगद राशि, मोबाइल फोन और बाइक सहित कुल 5.20 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, 27 जून 2026 की रात्रि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम गनियारी स्थित बड़कू दाऊ की बाड़ी में बने मकान के अंदर कुछ लोग रुपए-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना पुरानी भिलाई पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 8 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा। मौके से 1 लाख 82 हजार 670 नकद, 8 मोबाइल फोन और 3 बाइक जब्त की गईं। जब्त संपत्ति का कुल मूल्य 5 लाख 20 हजार 170 बताया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
तुंगत चंद्राकर (35), केवल चंद्राकर (29), शिवम वर्मा (25), प्रवीण देवांगन (24), ताकेश्वर साहू (41), चिराग चंद्राकर (25), प्रकाश चंद्राकर (41) और कुल्लू साहू (23) शामिल है।
जंतर-मंतर पर परीक्षा मुद्दों को लेकर प्रदर्शन जारी, सोनम वांगचुक ने शुरू की भूख हड़ताल
UPSC Recruitment 2026, केंद्र सरकार के कई विभागों में भर्ती, 17 जुलाई तक करें आवेदन
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft