Sunday ,June 28, 2026
होमदेश-दुनियाजंतर-मंतर पर परीक्षा मुद्दों को लेकर प्रदर्शन जारी, सोनम वांगचुक ने शुरू की भूख हड़ताल...

जंतर-मंतर पर परीक्षा मुद्दों को लेकर प्रदर्शन जारी, सोनम वांगचुक ने शुरू की भूख हड़ताल

 Newsbaji  |  Jun 28, 2026 05:04 PM  | 
Last Updated : Jun 28, 2026 05:04 PM
जंतर-मंतर पर परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक
जंतर-मंतर पर परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक

दिल्ली। राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर कथित पेपर लीक और छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच, जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने का दावा किया गया है।

धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग 
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि सोनम वांगचुक ने छात्रों को न्याय दिलाने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अनशन शुरू किया है।

रिपोर्ट के अनुसार, वांगचुक के अनशन शुरू होने के बाद जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए। इनमें छात्र, युवा और कुछ किसान संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल बताए गए हैं। अनशन की शुरुआत दो मिनट का मौन रखकर की गई।

भूख हड़ताल शुरू करने से पहले सोनम वांगचुक और अभिजीत दीपक ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट का भी दौरा किया। बताया जा रहा है कि CJP 20 जून से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है और परीक्षा प्रणाली में कथित खामियों को लेकर जवाबदेही तय करने की मांग उठा रही है।

सभा को संबोधित करते हुए आयोजकों ने कहा कि आंदोलन का उद्देश्य परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जनता का भरोसा बहाल करना है। साथ ही देशभर के छात्रों, किसानों और सामाजिक संगठनों से इस आंदोलन में शामिल होने की अपील भी की गई।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft