मुंबई। अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'Welcome To The Jungle' ने सिनेमाघरों में रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। कॉमेडी और एक्शन से भरपूर इस फिल्म को दर्शकों का सकारात्मक रिस्पॉन्स मिल रहा है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन भारत में करीब 15 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है।
29 करोड़ का कलेक्शन
पेड प्रीव्यू की कमाई को जोड़ने पर फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 18.75 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। वहीं, शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में लगभग 29 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया है।
पहले दिन कैसी रही ऑक्यूपेंसी?
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी पहले दिन 26.46 प्रतिशत दर्ज की गई। सुबह के शो में करीब 11 प्रतिशत दर्शक पहुंचे, जबकि दोपहर के शो में इसमें बढ़ोतरी देखी गई और ऑक्यूपेंसी 26.85 प्रतिशत तक पहुंच गई। शाम और रात के शो में फिल्म को और बेहतर प्रतिक्रिया मिली। शाम के शो में 28.85 प्रतिशत और रात के शो में 39.15 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई।
पिछली फिल्म के रिकॉर्ड को छोड़ा पीछे
बताया जा रहा है कि, फिल्म ने अक्षय कुमार की पिछली रिलीज 'भूत बंगला' के पहले दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इसे दूसरी फिल्मों से भी कड़ी टक्कर मिल रही है।
वेलकम फ्रेंचाइजी का रहा है अच्छा रिकॉर्ड
वेलकम फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 'Welcome' साल 2007 में रिलीज हुई थी, जिसने पहले दिन 3.35 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वहीं, 'Welcome Back' ने रिलीज के पहले दिन 14.4 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। दोनों फिल्मों को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।
जंतर-मंतर पर परीक्षा मुद्दों को लेकर प्रदर्शन जारी, सोनम वांगचुक ने शुरू की भूख हड़ताल
भिलाई-3 के गनियारी में जुआ फड़ पर पुलिस की कार्रवाई, 8 आरोपी गिरफ्तार, सामान जब्त
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft