Sunday ,June 28, 2026
होमदेश-दुनियाराम मंदिर चढ़ावा मुद्दे पर डिंपल यादव का बीजेपी पर हमला, शिक्षा व्यवस्था पर भी उठाए सवाल...

राम मंदिर चढ़ावा मुद्दे पर डिंपल यादव का बीजेपी पर हमला, शिक्षा व्यवस्था पर भी उठाए सवाल

 Newsbaji  |  Jun 28, 2026 09:29 AM  | 
Last Updated : Jun 28, 2026 09:29 AM
राम मंदिर मुद्दे पर बीजेपी पर बरसीं डिंपल यादव, शिक्षा व्यवस्था पर भी उठाए सवाल
राम मंदिर मुद्दे पर बीजेपी पर बरसीं डिंपल यादव, शिक्षा व्यवस्था पर भी उठाए सवाल

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश की मैनपुरी संसदीय सीट से सांसद और समाजवादी पार्टी नेता डिंपल यादव ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि, भाजपा अहंकार में डूबी हुई है और आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

PDA कार्यकर्ता सम्मेलन 
मैनपुरी के घिरोर कस्बे के जसराना रोड स्थित उपकार कोल्ड स्टोर परिसर में आयोजित समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचीं डिंपल यादव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का मुद्दा सबसे पहले समाजवादी पार्टी ने उठाया था। उन्होंने राम मंदिर निर्माण में करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप भी लगाया।

आस्था के साथ खिड़वाड़
डिंपल यादव ने कहा, “जो राम नाम का सहारा लेकर सत्ता में आए थे, जब वे उन्हीं के नहीं हुए तो आम जनता के क्या होंगे?” उन्होंने अयोध्या में कथित चोरी के मामले को करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा विषय बताते हुए कहा कि यह कथित घटना करीब तीन वर्षों से चल रही थी।

इस दौरान उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार की शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने करीब 25 हजार स्कूल बंद कर दिए हैं और सरकार नहीं चाहती कि बच्चे पढ़-लिख सकें।
 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft