रायपुर। छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी (AAP) ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा कदम उठाते हुए तीन नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि संबंधित नेताओं पर पार्टी विरोधी गतिविधियों और संगठनात्मक अनुशासन के गंभीर उल्लंघन के आरोप हैं। यह कार्रवाई तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
पार्टी के आदेश के अनुसार, दिल्ली के पूर्व मंत्री, वर्तमान विधायक और छत्तीसगढ़ प्रभारी मुकेश अहलावत के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है। जिन नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है, उनमें भानु प्रकाश चंद्रा, मुत्रा बिसेन और दुर्गा झा शामिल हैं।
आदेश के मुताबिक, तीनों नेताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता सहित सभी पदों और संगठनात्मक जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि अब वे पार्टी के किसी भी आधिकारिक कार्यक्रम, बैठक या संगठनात्मक गतिविधियों का हिस्सा नहीं होंगे।
सोशल प्लेटफार्म पर भी एक्शन के आदेश
पार्टी ने अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि निष्कासित नेताओं से किसी भी प्रकार का संगठनात्मक संपर्क न रखा जाए। इसके अलावा उन्हें पार्टी के आधिकारिक व्हाट्सऐप ग्रुप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से तत्काल हटाने के निर्देश भी दिए गए हैं। कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया पर संबंधित नेताओं को अनफॉलो और ब्लॉक करने के लिए भी कहा गया है।
संगठन की जारी रहेगी कार्रवाई
आम आदमी पार्टी ने अपने आदेश में कहा है कि संगठन विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हालांकि, निष्कासन के पीछे की विस्तृत वजहों को लेकर पार्टी ने अभी कोई अतिरिक्त जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft