Sunday ,July 26, 2026
होमदेश-दुनियातेज प्रताप यादव गिरफ्तार, छात्र आंदोलन का किया था समर्थन, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए जेल...

तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, छात्र आंदोलन का किया था समर्थन, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए जेल

 Newsbaji  |  Jul 26, 2026 09:32 AM  | 
Last Updated : Jul 26, 2026 09:32 AM
तेज प्रताप यादव को सिटी सेंटर मॉल से देर रात किया गया गिरफ्तार, 14 दिन की जेल
तेज प्रताप यादव को सिटी सेंटर मॉल से देर रात किया गया गिरफ्तार, 14 दिन की जेल

पटना। बिहार में NEET प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर छात्रों के आंदोलन के समर्थन में पहुंचे पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल (JJD) प्रमुख तेज प्रताप यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेज दिया गया।

रात में हुई गिरफ्तारी 
पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बाधित होने, हंगामा भड़काने और तोड़फोड़ कराने के आरोप में तेज प्रताप यादव को हिरासत में लिया गया। देर रात उन्हें न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया, जिसके बाद अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

बिहार बंद के दौरान प्रदर्शन में हुए थे शामिल
शनिवार को NEET प्रश्नपत्र लीक के विरोध में आयोजित बिहार बंद के दौरान तेज प्रताप यादव पटना के रामगुलाम चौक पर धरना दे रहे छात्रों और प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे। उन्होंने आंदोलन को अपना समर्थन दिया और प्रदर्शनकारी छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई। इसके कुछ ही देर बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर अपने वाहन से वहां से रवाना किया।

कई जिलों में हुआ प्रदर्शन
NEET प्रश्नपत्र लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में आयोजित बिहार बंद के दौरान राज्य के कई जिलों में प्रदर्शन हुए। वामपंथी छात्र संगठनों और विभिन्न छात्र समूहों ने सड़कों पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन किया। पटना में कुछ स्थानों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प तथा पथराव की घटनाएं भी सामने आईं।

पुलिस के अनुसार, नालंदा, नवादा, जहानाबाद और रोहतास सहित कुछ जिलों में बंद का असर सीमित रहा, जबकि राजधानी पटना में प्रदर्शन का प्रभाव अपेक्षाकृत अधिक देखने को मिला।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft