Sunday ,July 26, 2026
होमछत्तीसगढ़बलौदाबाजार में कारोबारी राजकुमार सराफ के घर ED और IT की संयुक्त दबिश, देर रात से जांच जारी...

बलौदाबाजार में कारोबारी राजकुमार सराफ के घर ED और IT की संयुक्त दबिश, देर रात से जांच जारी

 Newsbaji  |  Jul 26, 2026 09:54 AM  | 
Last Updated : Jul 26, 2026 09:54 AM
कारोबारी राजकुमार सराफ के घर ED और IT की संयुक्त कार्रवाई
कारोबारी राजकुमार सराफ के घर ED और IT की संयुक्त कार्रवाई

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आयकर विभाग (IT) की टीम ने कारोबारी राजकुमार सराफ के घर पर संयुक्त रूप से दबिश दी है। बताया जा रहा है कि दोनों एजेंसियों ने देर रात कार्रवाई शुरू की है।

जानकारी के अनुसार, राजकुमार सराफ जिले के प्रमुख कारोबारियों में शामिल हैं और उनका पीतल का कारखाना है। कार्रवाई के दौरान ED और IT की टीमें घर और कारोबार से जुड़े दस्तावेजों सहित अन्य अहम रिकॉर्ड की जांच कर रही हैं।

जांच जारी 
हालांकि, कार्रवाई के पीछे की वजह को लेकर अभी तक किसी भी एजेंसी की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले में विस्तृत जानकारी सामने आने की संभावना है।

कारोबारी वर्ग में मची हलचल
इस संयुक्त कार्रवाई की खबर फैलते ही जिले के कारोबारी वर्ग में हलचल मच गई है। फिलहाल सभी की नजर ED और आयकर विभाग की जांच और उसके आधिकारिक खुलासे पर टिकी हुई है।
 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft