भिलाई। दुर्ग जिले में थाना छावनी पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 500 नग NRX Alprazolam Tablets IP 0.5 MG तथा नकद राशि बरामद की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत 2,00,550 रुपए आंकी गई है।
पावर हाउस में की गई घेराबंदी
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि जी.ई. रोड स्थित हीरो शोरूम के पीछे खंडहर पावर हाउस परिसर में कुछ लोग प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना छावनी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कमल थापा (29 वर्ष) निवासी शर्मा कॉलोनी, कैम्प-02 भिलाई, प्रदीप साहू (34 वर्ष) निवासी ढोलक पारा, कैम्प-02 भिलाई तथा शहनवाज आलम उर्फ बिन्नी (26 वर्ष) निवासी शारदा पारा, कैम्प-02 भिलाई के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 500 नग प्रतिबंधित Alprazolam Tablets IP 0.5 MG और बिक्री से प्राप्त 550 रुपए नकद बरामद किए हैं। जब्त सामग्री का कुल मूल्य 2,00,550 रुपए बताया गया है।
अपराध दर्ज कर जांच जारी
पुलिस ने मामले में अपराध पंजीबद्ध किया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि, आरोपी सुनसान और खंडहर क्षेत्र में ग्राहकों को बुलाकर प्रतिबंधित नशीली दवाइयों का अवैध कारोबार कर आर्थिक लाभ कमा रहे थे। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
बलौदाबाजार में कारोबारी राजकुमार सराफ के घर ED और IT की संयुक्त दबिश, देर रात से जांच जारी
खेत में गिरी आकाशीय बिजली, रोपा लगा रहे 3 ग्रामीणों की मौत, गांव में पसरा मातम
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft