Sunday ,July 12, 2026
होमदेश-दुनियाशिवसेना (UBT) के पूर्व सांसद विनायक राउत पर बहू का गंभीर आरोप, काला जादू विरोधी कानून के तहत FIR दर्ज...

शिवसेना (UBT) के पूर्व सांसद विनायक राउत पर बहू का गंभीर आरोप, काला जादू विरोधी कानून के तहत FIR दर्ज

 Newsbaji  |  Jul 12, 2026 09:47 AM  | 
Last Updated : Jul 12, 2026 09:47 AM
पूर्व सांसद विनायक राउत और परिवार के खिलाफ बहू की शिकायत पर FIR दर्ज
पूर्व सांसद विनायक राउत और परिवार के खिलाफ बहू की शिकायत पर FIR दर्ज

ठाणे। महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद विनायक राउत, उनके बेटे एवं पार्षद गीतेश राउत तथा परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ ठाणे के कपूरबावड़ी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। शिकायत पूर्व सांसद की बहू गिरिजा राउत ने दर्ज कराई है।

लगाए गंभीर आरोप 
गिरिजा राउत ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उन्हें घरेलू प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। साथ ही उन्होंने दावा किया कि परिवार के कुछ सदस्यों ने तंत्र-मंत्र के नाम पर उन्हें गौमूत्र पिलाया और उनके बाल नोचकर कथित तौर पर जादू-टोना किया। शिकायत में 'फिरोज बाबा' और 'काजी बाबा' नाम के दो व्यक्तियों को भी आरोपी बनाया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कपूरबावड़ी पुलिस ने विनायक राउत, गीतेश राउत, उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ भारतीय कानून की संबंधित धाराओं तथा महाराष्ट्र अंधश्रद्धा एवं काला जादू विरोधी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि, शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान साक्ष्यों और संबंधित पक्षों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला सामने आने के बाद महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है। हालांकि, अब तक विनायक राउत या उनके परिवार की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft