दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शनिवार को भी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में जारी प्रदर्शन के बीच सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए हैं।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने एहतियात के तौर पर 25 जुलाई 2026 को सुबह 7:30 बजे से 18 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद रखने का निर्णय लिया है। बंद स्टेशनों पर यात्रियों के प्रवेश और निकास पर रोक रहेगी। प्रशासन ने लोगों से यात्रा से पहले मेट्रो की आधिकारिक सूचना की जांच करने की अपील की है।
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि, जब तक उनकी प्रमुख मांगें पूरी नहीं होतीं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
इस बीच जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं और राजधानी के कई इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft