Tuesday ,July 14, 2026
होमदेश-दुनियाराम मंदिर के CEO पद के लिए आवेदन आमंत्रित, जानें योग्यता, आयु सीमा और आवेदन की अंतिम तिथि...

राम मंदिर के CEO पद के लिए आवेदन आमंत्रित, जानें योग्यता, आयु सीमा और आवेदन की अंतिम तिथि

 Newsbaji  |  Jul 14, 2026 08:37 AM  | 
Last Updated : Jul 14, 2026 08:37 AM
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने CEO पद के लिए मांगे आवेदन
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने CEO पद के लिए मांगे आवेदन

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 18 जुलाई 2026 को शाम 4:00 बजे तक Email के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ट्रस्ट ने इस प्रतिष्ठित पद के लिए आयु, अनुभव और अन्य पात्रता संबंधी शर्तें भी जारी की हैं।

18 जुलाई तक करें आवेदन
ट्रस्ट की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन searchcommittee.srjbt@gmail.com पर ईमेल करना होगा। अंतिम तिथि 18 जुलाई 2026, शाम 4:00 बजे निर्धारित की गई है। इसके बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

क्या है पात्रता?
CEO पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का सनातनी हिंदू होना अनिवार्य है। साथ ही उसे नियमित रूप से पूजा-पाठ करने वाला होना चाहिए। ट्रस्ट ने बताया है कि वैष्णव परंपरा से जुड़े रामभक्तों को चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी।
उम्मीदवार की आयु 50 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा किसी बड़े सार्वजनिक संगठन, सरकारी विभाग, प्रतिष्ठित संस्थान या कंपनी में कम से कम 20 वर्षों का प्रबंधकीय अनुभव होना आवश्यक है।

इन उम्मीदवारों को मिलेगी वरीयता
हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाले अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी। इसके अलावा ऐसे सेवानिवृत्त अधिकारी, जिन्होंने किसी मंदिर या हिंदू धार्मिक संस्थान में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी या समकक्ष पद पर कार्य किया हो, उन्हें चयन प्रक्रिया में विशेष प्राथमिकता मिलेगी।

चयन प्रक्रिया
ट्रस्ट के अनुसार, निर्धारित पात्रता पूरी करने वाले अभ्यर्थियों के आवेदन 18 जुलाई 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद चयन समिति सभी आवेदनों की जांच करेगी और आगे की चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

महत्वपूर्ण जानकारी

  • पद: मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO)
  • संस्था: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 18 जुलाई 2026, शाम 4:00 बजे
  • आवेदन का माध्यम: ईमेल
  • ईमेल: searchcommittee.srjbt@gmail.com
  • आयु सीमा: 50–70 वर्ष
  • अनुभव: कम से कम 20 वर्ष का प्रबंधकीय अनुभव

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft