दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2026 का परिणाम घोषित कर दिया। इस वर्ष करीब 20 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 11.21 लाख उम्मीदवार मेडिकल, डेंटल, आयुष एवं अन्य संबद्ध स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्र घोषित किए गए हैं। परिणाम समय पर जारी होने से मेडिकल काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुरू हो सकेगी।
NTA के अनुसार, परीक्षा 21 जून 2026 को देश के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में स्थित 5,440 परीक्षा केंद्रों पर 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी। सभी अभ्यर्थियों के स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।
19 अभ्यर्थियों ने 700 से अधिक अंक प्राप्त किए
NTA द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 138 अभ्यर्थियों ने 690 से अधिक अंक, जबकि 19 अभ्यर्थियों ने 700 से अधिक अंक हासिल किए। इस वर्ष का सर्वोच्च 715 अंक संयुक्त रूप से पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने प्राप्त किया।
58 प्रतिशत से अधिक सफल अभ्यर्थी महिलाएं
इस वर्ष सफल घोषित अभ्यर्थियों में 58 प्रतिशत से अधिक महिलाएं हैं। महिलाओं की सफलता दर 56.8 प्रतिशत रही, जबकि पुरुषों की सफलता दर 55.1 प्रतिशत दर्ज की गई।
सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से सफल अभ्यर्थी
देश के सभी 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से अभ्यर्थी सफल हुए हैं। उत्तर प्रदेश से सबसे अधिक 1.7 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल हुए, जबकि लक्षद्वीप से 43 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की।
13 भाषाओं में हुई परीक्षा
NEET-UG 2026 का आयोजन हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी, गुजराती, बंगाली, असमिया, ओड़िया और पंजाबी सहित कुल 13 भाषाओं में किया गया।
काउंसलिंग के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर ही करें भरोसा
NTA ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे काउंसलिंग और प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए केवल neet.nta.nic.in, mcc.nic.in तथा संबंधित राज्य सरकारों की आधिकारिक काउंसलिंग वेबसाइटों का ही उपयोग करें। साथ ही फर्जी कॉल, संदेश और सीट दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले लोगों से सावधान रहने की अपील भी की गई है।
सर्पदंश से बचाव की पूरी तैयारी, सभी 33 जिलों में उपलब्ध 1 लाख से अधिक एंटी स्नेक वेनम वायल
रामगोपाल अग्रवाल की पुलिस रिमांड 5 दिन बढ़ी, 22 जुलाई तक EOW करेगी पूछताछ
सोनम वांगचुक के आंदोलन को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) का समर्थन, अमित जोगी ने की मुलाकात
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft