दिल्ली/रायपुर। नीट (NEET) परीक्षा में अनियमितताओं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर नई दिल्ली में जारी आंदोलन को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने समर्थन दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने आंदोलन स्थल पहुंचकर पिछले 19 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
अमित जोगी ने सोनम वांगचुक के साहस और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग का समर्थन करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान उन्होंने युवा नेता अभिजीत दीपके से भी मुलाकात कर आंदोलन और छात्रों की मांगों पर चर्चा की।
मीडिया से बातचीत में अमित जोगी ने कहा कि, देश के लाखों विद्यार्थियों के भविष्य से किसी भी तरह का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जा सकता। उनका कहना था कि यदि प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं, तो इससे युवाओं का शिक्षा व्यवस्था पर भरोसा कमजोर होता है।
उन्होंने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग करते हुए कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण आंदोलन जनता की आवाज़ है। सरकार को विद्यार्थियों और आंदोलनकारियों की मांगों को गंभीरता से सुनकर उचित निर्णय लेना चाहिए।
अमित जोगी ने कहा कि, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ खड़ी है और आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से उनके हितों की आवाज़ उठाती रहेगी।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft