रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व प्रमुख सचिव चन्द्रशेखर गंगराड़े ने कनाडा प्रवास के दौरान ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत की विधानसभा का दौरा किया। यहां उन्होंने विधानसभा की क्लर्क ऑफ द हाउस (सचिव) केट रायन लॉयड से सौजन्य मुलाकात कर दोनों विधानसभाओं की संसदीय कार्यप्रणाली और नियमों पर चर्चा की।
गंगराड़े ने केट रायन लॉयड को छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यप्रणाली, संसदीय नियमों, समितियों की व्यवस्था और सदन के संचालन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में नियमित रूप से सत्र आयोजित होते हैं और समितियों की बैठकें भी लगातार होती हैं।
चर्चा के दौरान केट रायन लॉयड ने छत्तीसगढ़ विधानसभा की सक्रिय कार्यप्रणाली की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से यहां होने वाले सत्रों और समितियों की बैठकों की संख्या को प्रभावशाली बताया। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश कोलंबिया विधानसभा में सामान्यतः वर्ष में केवल दो सत्र ही आयोजित किए जाते हैं।
ब्रिटिश कोलंबिया विधानसभा एक नजर में
गंगराड़े का यह दौरा संसदीय प्रशासन और लोकतांत्रिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली के अंतरराष्ट्रीय आदान-प्रदान की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान दोनों पक्षों ने संसदीय प्रक्रियाओं और विधानमंडलों के बेहतर संचालन से जुड़े अनुभव साझा किए।
नगर निगम के सब इंजीनियर ने सरकारी आवास में फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट बरामद
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft