रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला और शराब घोटाला मामलों में गिरफ्तार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की पुलिस रिमांड अदालत ने पांच दिन के लिए बढ़ा दी है। अब वे 22 जुलाई 2026 तक आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की हिरासत में रहेंगे।
रामगोपाल अग्रवाल के अधिवक्ता फैसल रिजवी ने रिमांड बढ़ाए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि, EOW ने आगे की पूछताछ के लिए अदालत से पांच दिन की अतिरिक्त पुलिस रिमांड मांगी थी, जिसे अदालत ने मंजूरी दे दी।
गौरतलब है कि, रामगोपाल अग्रवाल को पहले कोयला घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में वे 9 दिन की पुलिस रिमांड पर थे। इसी दौरान EOW ने उन्हें कथित शराब घोटाला मामले में भी गिरफ्तार कर लिया। अब जांच एजेंसी दोनों मामलों में एक साथ पूछताछ कर रही है।
सूत्रों के अनुसार, EOW विस्तारित रिमांड के दौरान वित्तीय लेनदेन, अन्य आरोपियों की भूमिका, दस्तावेजी साक्ष्यों और दोनों मामलों के आपसी संबंधों को लेकर रामगोपाल अग्रवाल से गहन पूछताछ करेगी। फिलहाल दोनों मामलों की जांच जारी है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft