मथुरा। मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लखनऊ से दिल्ली जा रही एक वोल्वो बस गिट्टी से लदे ट्रेलर से टकरा गई। इस हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बस में घुस गया ट्रेलर
जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 3:30 बजे यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 112 से 113 के बीच हुआ। बस में करीब 65 यात्री सवार थे। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार वोल्वो बस ने पीछे से ट्रेलर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और करीब ढाई मीटर तक ट्रेलर में घुस गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। पुलिस ने पीआरबी, 12 एंबुलेंस, फायर सर्विस और SDRF टीमों को मौके पर भेजा। घायलों को जल्द अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर भी बनाया गया।
SP देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि, शुरुआती जांच में बस की तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे की वजह मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान कराने और उनके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया में जुटी हुई है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft