अयोध्या। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को अयोध्या में राम मंदिर दर्शन से पहले पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। अजय राय 30 जून को कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के साथ भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या जाने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस कार्रवाई ने राजनीतिक माहौल गर्म कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, अजय राय 29 जून को ही अयोध्या पहुंच गए थे और रायगंज स्थित पद्मश्री पैलेस में ठहरे हुए थे। देर रात करीब 11:40 बजे पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई और रातभर आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में रखा गया। फिलहाल कांग्रेस नेताओं और प्रशासन के बीच बातचीत जारी है।
कांग्रेस ने बोला हमला
कांग्रेस ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी का कहना है कि भगवान श्रीराम पूरे देश की आस्था के प्रतीक हैं और किसी राजनीतिक दल की निजी विरासत नहीं हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार राजनीतिक कारणों से नेताओं को रोक रही है।
अजय राय की पत्नी का आरोप
वहीं, अजय राय की पत्नी रीना राय ने भी बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार उनके पति की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है और सहयोगियों को भ्रमित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई जारी रहेगी।
बताया जा रहा है कि, कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल में सांसद किशोरी लाल शर्मा, तनुज पूनिया, राकेश राठौर, उज्ज्वल रमण सिंह, विधायक वीरेंद्र चौधरी, पूर्व सांसद ए.पी. गौतम और पूर्व MLC दीपक सिंह समेत कई नेता शामिल थे।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft