रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के माध्यम से हज यात्रा पर गए राज्य के सभी हज यात्री हज की इबादत पूरी कर सकुशल स्वदेश लौट आए हैं। सोमवार को हाजियों का अंतिम जत्था मुंबई एम्बार्केशन प्वाइंट पहुंचा, जहां छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मिर्जा एजाज़ बेग ने उनका स्वागत किया।
प्रदेश के 813 हज यात्री हुए शामिल
हज कमेटी के चेयरमैन मिर्जा एजाज़ बेग ने बताया कि, हज-2026 के दौरान राज्य गठन के बाद पहली बार सर्वाधिक संख्या में छत्तीसगढ़ के 29 जिलों से कुल 813 हज यात्रियों ने यात्रा की। इनमें 417 पुरुष और 396 महिला यात्री शामिल रहे। अब सभी यात्रियों की स्वदेश वापसी पूरी हो गई है।
हज यात्रियों ने अपनी सुविधा के अनुसार विभिन्न एम्बार्केशन प्वाइंट चुने थे। इनमें मुंबई से 451, नागपुर से 290, दिल्ली से 14, अहमदाबाद से 2, बैंगलोर से 6, हैदराबाद से 42, जयपुर से 1, लखनऊ से 5 और कोलकाता से 2 हाजियों की वापसी हुई।
हाजियों के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर विशेष व्यवस्था की गई थी। राज्य हज कमेटी द्वारा यात्रियों का गुलपोशी के साथ स्वागत किया गया और प्रत्येक हाजी को पवित्र जम-जम जल उपलब्ध कराया गया।
सुविधाओं का रखा गया ध्यान
मिर्जा एजाज़ बेग ने बताया कि, हज-2026 में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई नई व्यवस्थाएं लागू की गईं। इनमें 20 दिवसीय शॉर्ट हज पैकेज, ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड सुविधा, पासपोर्ट जमा नहीं करने की व्यवस्था, जिला स्तर पर स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण, संभाग स्तरीय विशेष प्रशिक्षण, बुलेट और मेट्रो ट्रेन यात्रा सुविधा तथा मीना में सोफा-कम-बेड की व्यवस्था शामिल रही।
नकटी में चला बुलडोजर, सिर्फ 48 घर नहीं गिरे, भरोसे की दीवार भी ढह गई?
सेक्स रैकेट का खुलासा, जलाराम लॉज में पुलिस की रेड, मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft