दिल्ली। राजधानी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार तड़के एक चार मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से कम से कम 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सुबह करीब 4:00 बजे हुआ, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 14 गाड़ियों को मौके पर भेजा। अफसरों के अनुसार, आग दूसरी मंजिल से शुरू हुई और तेजी से तीसरी व चौथी मंजिल तक फैल गई। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक दर्जन से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि घायलों को तत्काल गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे में सुबह 6 बजे तक आग पर काबू पा लिया। इसके बाद चलाए गए तलाशी अभियान में सभी शवों को बरामद कर दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया। आग की वजह से इमारत के कई हिस्से पूरी तरह जलकर खाक हो गए और ऊपरी मंजिलों से लंबे समय तक धुआं उठता रहा।
फिलहाल आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन स्थानीय निवासियों का कहना है कि, एसी में हुए विस्फोट से आग भड़क सकती है। कुछ लोगों के लापता होने की भी आशंका जताई जा रही है।
शाहदरा के DCP राजेंद्र प्रसाद मीना के मुताबिक, सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft