कवर्धा। छत्तीसगढ़ में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे छह युवक कार दुर्घटना का शिकार हो गए, जिसमें चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
बीरगांव पार्षद इकराम के अनुसार, यह हादसा शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच हुआ। युवक बीरगांव से पंडरिया जा रहे थे। पांडातराई के गडईकला नदी के पास स्थित पुल के निकट कार का ब्रेक फेल हो गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरा।
मृतकों की पहचान अरमान अली (20), मोहम्मद सैफ (19), अनस अली (21) और कौनैन (19) के रूप में हुई है। वहीं, जुनेद रजा (21) और आरजु खान (19) गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है।
पहले भी हो चुका है हादसा
कुछ दिन पहले नेशनल हाईवे-930 पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई थी, जिसमें एक ही परिवार के 10 लोग घायल हो गए थे। यह परिवार शादी समारोह से लौट रहा था। प्रशासन ने लोगों से वाहन चलाते समय सावधानी बरतने और गति नियंत्रित रखने की अपील की है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft