मुजफ्फरपुर। बिहार राज्य के ब्रह्मपुरा स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में गुरुवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल की 5वीं मंजिल पर बने ICU वार्ड में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कम से कम 5 मरीजों की मौत होने की खबर है, जबकि 30 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई मरीजों को गंभीर हालत में अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही
प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों और मरीजों के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आग लगने के बाद डॉक्टर और स्टाफ मरीजों को छोड़कर मौके से चले गए। परिजनों का यह भी आरोप है कि अस्पताल का फायर सेफ्टी सिस्टम काम नहीं कर रहा था और आपातकालीन निकास का गेट बंद था।
बड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही DM सुब्रत कुमार सेन, SSP और दमकल विभाग की लगभग एक दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घने धुएं और ऊंचाई के कारण बचाव कार्य में काफी मुश्किलें आईं। दमकल कर्मियों ने खिड़कियां और दरवाजे तोड़कर कई मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला और नजदीकी अस्पतालों में शिफ्ट किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
जांच के आदेश- डीएम
DM ने बताया कि जिस ICUआईसीयू में आग लगी, उसकी क्षमता 13 बेड की थी, लेकिन वहां 15 मरीज भर्ती थे। प्रशासन ने पूरे अस्पताल परिसर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आग लगने के वास्तविक कारणों, फायर सेफ्टी इंतजामों और अस्पताल प्रबंधन की भूमिका की विस्तृत जांच की जा रही है।
फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है और मृतकों व घायलों की संख्या में बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है।
चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, शराब घोटाला मामले में जमानत बरकरार
BASLP Admission 2026: रायपुर के JNM मेडिकल कॉलेज में आवेदन शुरू, 10 अगस्त तक करें अप्लाई
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft