छुईखदान। छत्तीसगढ़ के थाना छुईखदान क्षेत्र के छिंदारी डैम में डूबे एक 14 वर्षीय बालक के शव को SDRF की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया। घटना की सूचना कंट्रोल रूम दुर्ग को मिलने पर जिला सेनानी नागेन्द्र कुमार सिंह के निर्देश पर SDRF की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।
काफी मशक्कत के बाद मिली सफलता
घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF के डीप डाइविंग एक्सपर्ट राजकुमार यादव और चंद्रप्रताप जघेल ने लगभग 40 फीट गहरे पानी में उतरकर सर्च ऑपरेशन चलाया। टीम के अथक प्रयासों से बालक के शव को पानी से बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
रेस्क्यू अभियान में राजकुमार यादव, चंद्रप्रताप जघेल, राजू महानंद, हबीब खान, राजेश नेताम, विनय, रमेश, शारदा और दिलीप ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मृतक की पहचान लक्ष्य पाल (14 वर्ष), पिता संजय पाल, निवासी भाटापारा, छुईखदान के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft