रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2025 की लिखित परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार मुख्य परीक्षा का आयोजन 6 जून से 9 जून 2026 तक प्रदेश के 5 संभागीय मुख्यालयों में किया जाएगा।
आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:00बजे से शाम 5 बजे तक होगी। 6 जून को पहली पाली में भाषा और दूसरी पाली में निबंध की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 7 जून को सामान्य अध्ययन-1 एवं सामान्य अध्ययन-2, जबकि 8 जून को सामान्य अध्ययन-3 और सामान्य अध्ययन-4 की परीक्षा होगी। 9 जून को केवल पहली पाली में सामान्य अध्ययन-5 का पेपर आयोजित किया जाएगा।
परीक्षा केन्द्र
मुख्य परीक्षा के लिए अंबिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और रायपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। आयोग ने अभ्यर्थियों की सुविधा और आवागमन को ध्यान में रखते हुए इन संभागीय मुख्यालयों का चयन किया है।
CGPSC ने बताया कि मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र 25 मई 2026 को जारी किए जा चुके हैं। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रवेश पत्र के लिए नियम
आयोग ने स्पष्ट किया है कि, किसी भी अभ्यर्थी को डाक के माध्यम से अलग से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। साथ ही प्रवेश पत्र जारी होने की सूचना व्यक्तिगत रूप से या एसएमएस के जरिए भी नहीं दी जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को समय रहते वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft