रायपुर। हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा हज-2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया की घोषणा जल्द किए जाने की संभावना है। यह जानकारी छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई के सर्कुलर-01 के हवाले से दी।
उन्होंने बताया कि, वर्ष 2027 में हज यात्रा पर जाने के इच्छुक सभी संभावित आज़मीन-ए-हज अभी से अपना मशीन रीडेबल अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट तैयार कर लें। पासपोर्ट की वैधता 31 दिसंबर 2027 तक या उससे अधिक होना आवश्यक है, ताकि आवेदन प्रक्रिया शुरू होने पर समय पर आवेदन किया जा सकें।
मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने नए पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वाले लोगों को सलाह दी है कि, वे अपने पासपोर्ट में सरनेम (लास्ट नेम) अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं और संबंधित कॉलम खाली न छोड़ें। उन्होंने कहा कि हज आवेदन प्रक्रिया के दौरान पासपोर्ट में नाम संबंधी त्रुटियां परेशानी का कारण बन सकती हैं।
उन्होंने बताया कि, हज-2027 के संबंध में हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा आधिकारिक घोषणा जारी होते ही विस्तृत दिशा-निर्देश और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी कार्यालय, मुखर्जी बाड़ा, बैरन बाजार, रायपुर से संपर्क कर सकते हैं। कार्यालय का संपर्क नंबर 0771-4266646 है।
पॉश गोल्डन होम्स में बड़ी चोरी, कारोबारी के घर से 10 लाख नकद समेत लाखों के जेवरात पार
मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, 5 मरीजों की मौत, 30 से अधिक घायल
छिंदारी डैम में दर्दनाक हादसा: 14 वर्षीय बालक का शव 40 फीट गहरे पानी से बरामद
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft