लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक तीन मंजिला कॉमर्शियल बिल्डिंग में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि इमारत में एक IT कंपनी का कोचिंग सेंटर संचालित हो रहा था, जहां आग लगने के बाद कई लोग अंदर फंस गए। अब तक घटनास्थल से 15 शव निकाले जाने की सूचना सामने आई है, जबकि राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। वहीं, पीएम मोदी ने लखनऊ घटना पर दुख जताते हुए, मृतकों के लिए 2 लाख और 50 हजार मुआवज़े का एलान किया है।
रेस्क्यू अभियान जारी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग तेजी से फैलती चली गई और धुएं के कारण स्थिति बेहद गंभीर हो गई। जान बचाने के लिए कुछ बच्चे बिल्डिंग की ऊपरी मंजिलों से कूदते भी नजर आए। दमकलकर्मी और पुलिस की टीमें लगातार लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश कर रही हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही कोचिंग में पढ़ने वाले बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों में अपने बच्चों की चिंता साफ दिखाई दी। हर कोई राहत कार्य की ओर टकटकी लगाए अपने प्रियजनों के सुरक्षित बाहर आने की उम्मीद करता दिखा।
अधिकारियों के मुताबिक, दोपहर करीब 3:00 बजे अग्निशमन विभाग को अलीगंज थाना क्षेत्र के उषा मेहता मार्ग स्थित कोचिंग संस्थान में आग लगने की सूचना मिली थी। आग पर काबू पाने के लिए हाइड्रोलिक सीढ़ी से लैस वाहनों सहित कई दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है।
जांच के आदेश- सीएम योगी
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात की जानकारी ली। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताते हुए तत्काल लखनऊ लौटने की बात कही है। उन्होंने पुलिस महानिदेशक और अपर मुख्य सचिव गृह को मामले की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत भी दिए हैं।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft