Monday ,May 11, 2026
होमदेश-दुनियाइकाना स्टेडियम में हाईटेक ठगी! ChatGPT और डिजाइनिंग सॉफ्टवेयर से बन रहे थे नकली IPL टिकट, 4 गिरफ्तार...

इकाना स्टेडियम में हाईटेक ठगी! ChatGPT और डिजाइनिंग सॉफ्टवेयर से बन रहे थे नकली IPL टिकट, 4 गिरफ्तार

 Newsbaji  |  May 11, 2026 10:03 AM  | 
Last Updated : May 11, 2026 10:03 AM
इकाना स्टेडियम में फर्जी IPL टिकट गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार
इकाना स्टेडियम में फर्जी IPL टिकट गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ/रायपुर। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में IPL मैच के दौरान फर्जी टिकट बेचने वाले एक हाईटेक गिरोह का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। यूपी पुलिस ने रायपुर-दुर्ग के चार युवकों को गिरफ्तार किया है, जो आधुनिक तकनीक और डिजाइनिंग सॉफ्टवेयर की मदद से असली जैसे नकली टिकट तैयार कर रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दुर्ग निवासी श्रीकांत बोरकर, नूतन कुमार साहू, राजेंद्र चौधरी और विश्वजीत साहू के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मैच देखने पहुंचे लोगों से ऑनलाइन पेमेंट लेकर उन्हें जाली टिकट थमा रहे थे।

शिकायत के बाद खुला बड़ा खेल
मामले का खुलासा तब हुआ जब जालौन निवासी एक दर्शक ने टिकट फर्जी होने की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस और साइबर सेल सक्रिय हो गई। जांच में सामने आया कि गिरोह बेहद शातिर तरीके से काम कर रहा था।

ChatGPT और Corel Draw से तैयार हो रहे थे नकली टिकट
पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी सोशल मीडिया और इंटरनेट से असली IPL टिकटों की तस्वीरें डाउनलोड करते थे। इसके बाद Corel Draw जैसे डिजाइनिंग सॉफ्टवेयर से हूबहू टिकट तैयार किए जाते थे।

बताया गया कि, आरोपी विश्वजीत साहू 2D और 3D डिजाइनिंग का जानकार है और वही टिकटों की डिजाइन तैयार करता था। पुलिस का दावा है कि टिकटों को अधिक असली दिखाने के लिए ChatGPT समेत आधुनिक AI टूल्स का भी इस्तेमाल किया गया।

दिल्ली में नहीं चले, लखनऊ में शुरू किया खेल
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इससे पहले वे दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भी फर्जी टिकट बेचने पहुंचे थे, लेकिन वहां सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने टिकट की क्वालिटी और बेहतर बनाई और 6 मई को लखनऊ पहुंच गए। चारों आरोपी होटल में ठहरे थे और अगले दिन इकाना स्टेडियम के बाहर टिकट बेचने लगे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

पुलिस ने बरामद किए कई सामान

पुलिस ने आरोपियों के पास से:

  • 15 फर्जी टिकट
  • 14 अधछपे टिकट
  • एक लैपटॉप
  • 4 मोबाइल फोन
  • पेपर कटर
  • 170 GSM पेपर शीट
  • बैंक पासबुक और ATM कार्ड

घटना में इस्तेमाल कार बरामद की है।

साइबर सेल खंगाल रही डिजिटल नेटवर्क
लखनऊ पुलिस और साइबर सेल अब गिरोह के डिजिटल नेटवर्क की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या आरोपियों ने अन्य शहरों में भी नकली टिकट बेचने का नेटवर्क तैयार किया था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ऑनलाइन पेमेंट मुख्य रूप से श्रीकांत बोरकर के खाते में लिया जाता था।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft