बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट, बिलासपुर ने डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के 38 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है और इच्छुक उम्मीदवार 12 मई 2026 शाम 5:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
यह भर्ती खासतौर पर उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर मानी जा रही है, जिनके पास कंप्यूटर और टाइपिंग का अच्छा ज्ञान है। चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन के साथ सरकारी नौकरी का लाभ मिलेगा।
कुल 38 पदों पर होगी भर्ती
हाईकोर्ट द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 38 पदों पर भर्ती की जाएगी। वर्गवार पदों का विवरण इस प्रकार है।
भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जा रही है।
आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 12 मई 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। यदि आवेदन फॉर्म भरते समय किसी प्रकार की गलती हो जाती है तो उम्मीदवारों को सुधार का मौका भी मिलेगा। इसके लिए 13 मई से 15 मई 2026 तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी।
शैक्षणिक योग्यता
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से द्वितीय श्रेणी के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। इसके अलावा निम्न में से कोई एक योग्यता आवश्यक है।
हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग के साथ ऑफिस एप्लिकेशन और ऑपरेटिंग सिस्टम का ज्ञान रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी।
आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा।
सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी।
कब होगी परीक्षा?
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लिखित परीक्षा 28 जून 2026 को आयोजित की जा सकती है। परीक्षा का संभावित समय सुबह 10 बजे से 12:15 बजे तक रहेगा।
संभावित परीक्षा केंद्र, बिलासपुर और रायपुर
कितना मिलेगा वेतन?
चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 25,300 रुपए से 80,500 रुपए तक वेतन मिलेगा। इसके साथ सरकारी भत्तों और अन्य सुविधाओं का लाभ भी दिया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
युवाओं के लिए शानदार मौका
प्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह भर्ती बड़ा अवसर मानी जा रही है। खासकर कंप्यूटर और टाइपिंग में दक्ष महिला उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा मौका है। इच्छुक अभ्यर्थियों को अंतिम तारीख से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।
यूपी कैबिनेट विस्तार में पूजा पाल को नहीं मिली जगह, अखिलेश यादव का शायराना तंज
AIIMS रायपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर 14.50 लाख की ठगी, आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft