नई दिल्ली। सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP)। यह कोई पारंपरिक राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि युवाओं द्वारा शुरू किया गया एक सैटायरिकल डिजिटल मूवमेंट है, जिसने देखते ही देखते इंटरनेट पर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर ली है।
एक्स (पूर्व ट्विटर), इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स पर #CockroachJantaParty और #CJP लगातार ट्रेंड कर रहे हैं। मीम्स, AI जनरेटेड पोस्टर्स, एडिटेड वीडियो और फनी रील्स के जरिए यह मूवमेंट सोशल मीडिया पर पूरी तरह छा गया है।
सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद शुरू हुआ ट्रेंड
जानकारी के मुताबिक, यह डिजिटल अभियान सुप्रीम कोर्ट की एक टिप्पणी के बाद शुरू हुआ। मूवमेंट से जुड़े अभिजीत दिपके का एक्स अकाउंट बैन होने के बाद युवाओं ने इसे विरोध और व्यंग्य के नए तरीके में बदल दिया। कई नए सोशल मीडिया हैंडल्स बनाकर लोगों ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के नाम से कंटेंट शेयर करना शुरू कर दिया।
कुछ ही दिनों में यह ट्रेंड इतना बड़ा हो गया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ‘कॉकरोच’ थीम वाले हजारों मीम्स और पोस्ट वायरल होने लगे।
बेरोजगारी और सिस्टम पर व्यंग्य
CJP से जुड़े कंटेंट में बेरोजगारी, राजनीति, सरकारी सिस्टम और आम जनता की परेशानियों पर तीखे लेकिन मजेदार कटाक्ष देखने को मिल रहे हैं। युवाओं का कहना है कि हास्य और व्यंग्य के जरिए अपनी बात रखना अब विरोध का नया तरीका बन गया है।
AI टूल्स की मदद से बनाए गए पोस्टर्स और वीडियो ने इस ट्रेंड को और भी आकर्षक बना दिया है। कई पोस्ट्स में कॉकरोच को “सिस्टम से कभी खत्म न होने वाला आम आदमी” बताया जा रहा है।
एक्स अकाउंट बैन होने के बाद बढ़ी लोकप्रियता
दिलचस्प बात यह है कि जिस एक्स अकाउंट पर कार्रवाई हुई, उसी के बाद यह मूवमेंट और तेजी से वायरल हो गया। इंटरनेट यूजर्स इसे “डिजिटल रिबेलियन” और “मीम पॉलिटिक्स का नया चेहरा” कह रहे हैं।
सोशल मीडिया एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह ट्रेंड दर्शाता है कि आज की युवा पीढ़ी गंभीर मुद्दों पर भी हास्य और इंटरनेट कल्चर के जरिए अपनी बात रखने में विश्वास करती है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft