मथुरा। प्रेमानंद जी महाराज के फ्लैट में शनिवार रात आग लगने की खबर सामने आई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर प्रेमानंद महाराज के अनुयायियों व दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हादसे के समय प्रेमानंद महाराज फ्लैट में मौजूद नहीं थे।वो पिछले महीने से श्री राधाहित कैलीकुंज में रह रहे है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक, प्रेमानंद जी के श्रीकृष्ण शरणम् स्थित फ्लैट संख्या 212 में शनिवार रात करीब साढ़े 9:30 बजे अचानक आग लग गई। उस दौरान फ्लैट में एक ही सेवक रह रहा था। आग की सूचना पर श्री राधा केलिकुंज में रहने वाले अनुयायियों व दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर उसे बुझाया। वहीं, आग बुझने के बाद जो मंजर दिखा, उसने श्रद्धा को विवाद में बदल दिया। जैसे ही आग लगी, स्थानीय लोग और पड़ोसी मदद के लिए दौड़े, मीडियाकर्मी भी कवरेज के लिए पहुंचे थे।
मोबाइल फोन छीने
महाराज के सेवादारों पर आरोप है कि, उन्होंने सेवा भाव दिखाने के बजाय वहां मौजूद लोगों पर हमलावर रुख अपना लिया। सेवादारों ने वहां वीडियो बना रहे स्थानीय लोगों और पत्रकारों के मोबाइल जबरन जब्त कर लिए। वहीं, जब मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, तो सेवादार उनसे भी भिड़ गए। सेवादारों का उग्र और अमर्यादित व्यवहार देखकर वहां मौजूद ब्रजवासी दंग रह गए।
सेवादारों पर कार्रवाई की मांग
इस घटना को लेकर स्थानीय निवासियों का कहना है कि, संकट की घड़ी में जब लोग मदद करने आए थे, तब सेवादारों का ऐसा व्यवहार समझ से परे है। अब पुलिस प्रशासन से इन सेवादारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। इस घटना की सूचना पर मीडियाकर्मी और आस-पास के लोग सोसायटी के पास पहुंचे थे।
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
38 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने में पैसा डबल करने का दिया था झांसा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft