रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता विकास तिवारी की मुश्किलें थम नहीं रही है। उनके झीरम घाटी कांड पर दिए बयान के बाद कांग्रेस पार्टी ने पहले उन्हें प्रवक्ता के पद से हटाया और अब उन्हें पार्टी से ही निष्कासित कर दिया गया है। विकास तिवारी को पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, विकास तिवारी ने झीरम घाटी कांड के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मंत्री कवासी लखमा का नार्को टेस्ट कराने की मांग की थी। इतना ही नहीं विकास ने भाजपा के तत्कालीन प्रदेश प्रभारी रहे जे.पी नड्डा का भी नार्को टेस्ट कराने की मांग की थी। उनके इस बयान के बाद से ही प्रदेश कांग्रेस में हड़कंप मच गया था। इसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर विकास तिवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।
विकास तिवारी की तरफ से कारण बताओ नोटिस का जवाब भी दिया गया था, लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को विकास तिवारी का जवाब संतोषजनक नहीं लगा। इसके बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू ने आदेश जारी करते हुए उन्हें 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, छात्रों से की शांति बनाए रखने की अपील
स्कूल-कॉलेज के छात्रों को हेरोइन बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार, 8.49 ग्राम हेरोइन जब्त
प्रकाश इंडस्ट्रीज में फर्नेस फटा, 3 ठेका मजदूर गंभीर रूप से झुलसे, भिलाई रेफर
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft