अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले से एक अनोखे प्यार की कहानी सामने आई है, जहां बरखेड़ा गांव की 25 साल की नेनशु ने अपने प्यार को पाने के लिए न सिर्फ समाज की रूढ़ियों से लड़ाई लड़ी, बल्कि अपना जेंडर भी बदलवा दिया है। अब नेनशु नमन बन गया है।
जानकारी के अनुसार, नेनशु जन्म से लड़की थीं, लेकिन उनकी भावनाएं हमेशा लड़कों जैसी रही। करीब 3 वर्ष पहले पढ़ाई के लिए इंदौर गई, जहां सोशल मीडिया के माध्यम से असम की अनीता राजवर से पहचान हुई और दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। दोनों साथ रहना चाहते थे, लेकिन समाज में पति-पत्नी के रूप में पहचान पाने के लिए जेंडर बदलवाना पड़ा।
जेंडर को बदलवाने के लिए दिल्ली के डाक्टरों ने सर्जरी पर करीब 6 लाख रुपए का खर्च बताया। मिडिल क्लास परिवार के लिए यह बड़ी रकम थी, लेकिन नमन और अनीता ने हार नहीं मानी। दोनों ने इंदौर में छोटी-छोटी नौकरियां की, खर्च कम किए और 3 वर्ष में रुपयों का जुगाड़ कर लिया। रकम पूरी होने के बाद नमन दिल्ली आए। 5 महीनों में 3 जटिल सर्जरियां हुईं। दर्द और तनाव के बीच अनीता हर कदम पर साथ रहीं। अब पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद नेनशु आधिकारिक रूप से ‘नमन’ बन गए है।
साभार नई दुनिया से
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft