पटना। बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। जहां पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात बदमाश नीतीश जख्मी हो गया है। जख्मी नीतीश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से पिस्टल, कट्टा और 2 खाली कारतूस बरामद किया है। नीतीश ने मनेर में ज्वेलरी कारोबारी संजय सोनी की दुकान पर लूटपाट के दौरान गोलीबारी की थी।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को मौके से CCTV फुटेज बरामद हुए थे, जिसमें आरोपी नीतीश की सारी करतूत कैद हो गई थी। उसने 9 जनवरी 2026 को कारोबारी सोनी से गहने लूटने का प्रयास किया था। सोनी के विरोध पर नीतीश ने उसे गोली मारकर जख्मी कर दिया था। नीतीश के साथ लूटपाट करने में दो अन्य आरोपी भी शामिल थे।
पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर नीतीश की पहचान कर गुरूवार को उसे मनेर में गिरफ्तार करने पहुंची थी। पुलिस को देखते ही नीतीश ने गोली चला दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलीबारी की जिसमें वह घायल हो गया। देर रात मुठभेड़ में मनेर थाना क्षेत्र के दरवेशपुर रतन टोला इलाके में गंगा नदी के किनारे हुए इस एनकाउंटर में एक अपराधी को पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।
चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, शराब घोटाला मामले में जमानत बरकरार
BASLP Admission 2026: रायपुर के JNM मेडिकल कॉलेज में आवेदन शुरू, 10 अगस्त तक करें अप्लाई
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft