रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में ED के बाद अब EOW ने भी जांच तेज कर दी है। झारखंड ACB द्वारा शराब कारोबारी नवीन केडिया की गिरफ्तारी के बाद मामले की कड़ियां और मजबूत होती जा रही है। इस बीच EOW ने रायपुर केन्द्रीय जेल में बंद कारोबारी अनवर ढेबर और के.के. श्रीवास्तव से भी पूछताछ करने की तैयारी में है। EOW ने दोनों आरोपियों से पूछताछ के लिए कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट के लिए आवेदन पत्र दाखिल किया है। इससे पहले ED भी दोनों से लंबी पूछताछ कर चुकी है।
घोटाले से संबंधित खुलासा होने की उम्मीद
सूत्रों के अनुसार, अनवर ढेबर पर राज्य में शराब कारोबार के पूरे सिंडिकेट को संचालित करने का आरोप है। वहीं, के.के श्रीवास्तव पर इस अवैध नेटवर्क से अर्जित रकम को छुपाने, निवेश करने और लेन-देन की व्यवस्था संभालने की भूमिका होने का आरोप है। एजेंसियों का मानना है कि, दोनों के बयानों से घोटाले के मास्टरमाइंड और राजनीतिक संरक्षण से जुड़ी कड़ियां आपस में जुड़ने की संभावना है।
शराब कंपनियों को लाभ
अभी तक की जांच में सामने आया है कि, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल 2019 से 2023 के दौरान राज्य की शराब नीति में ऐसे बदलाव किए गए, जिससे कुछ चुनिंदा शराब कंपनियों को सीधा लाभ मिला। लाइसेंस की शर्तें इस तरह तय की गईं कि सीमित ढीलरों को ही ठेका मिल सकें। इन कंपनियों ने नोएडा की एक फर्म के माध्यम से नकली होलोग्राम और सील तैयार कराई। बाद में इन्हें सरकारी शराब दुकानों के जरिए बेच कर आय अर्जित की गई।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft