दिल्ली। आगामी विधानसभा चुनावों और संगठन को मजबूत करने की रणनीति के तहत कांग्रेस पार्टी बड़े स्तर पर संगठनात्मक बदलाव की तैयारी में जुटी हुई है. सूत्रों के मुताबिक, पार्टी कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के पदाधिकारियों में बड़े बदलाव कर सकती है।
4 महासचिवों की हो सकती है छुट्टी
जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के 4 महासचिवों की छुट्टी हो सकती है. इसके अलावा तीन से चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने की संभावना है. वहीं, छह से सात राज्यों के प्रभारियों को भी हटाया जा सकता है. पार्टी के करीब 26 राष्ट्रीय सचिवों को भी संगठन से बाहर किया जा सकता है. वर्तमान में कांग्रेस में 62 राष्ट्रीय सचिव कार्यरत हैं।
सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा प्रभारी बीके हरिप्रसाद, महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला, छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, तमिलनाडु प्रभारी गिरीश चोडंकर और राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के प्रभार में बदलाव हो सकता है।
बताया जा रहा है कि, बीके हरिप्रसाद को कर्नाटक कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद हरियाणा में नए प्रभारी की नियुक्ति की जाएगी। वहीं, केरल सरकार में मंत्री बनने के बाद रमेश चेन्निथला की महाराष्ट्र प्रभारी पद से विदाई तय मानी जा रही है। इसके अलावा गिरीश चोडंकर को हाल ही में गोवा कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के कारण AICC में उनके दायित्वों में भी बदलाव संभव है।
इन राज्यों में बदल सकते हैं प्रदेश अध्यक्ष
सूत्रों के अनुसार, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष बदले जा सकते हैं। खासकर पंजाब और उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए इन बदलावों को काफी अहम माना जा रहा है।
पार्टी नेतृत्व संगठन में गुटबाजी को कम करने, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने और चुनावी रणनीति को मजबूत करने के लिए नए चेहरों पर दांव लगा सकता है। हालांकि, कांग्रेस की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
तेज प्रताप यादव के घर बड़ी चोरी, PA पर लगा 20 लाख नकदी और कीमती सामान ले जाने का आरोप
लखनऊ अग्निकांड, 15 लोगों की मौत, 4 गिरफ्तार, CM योगी ने 4 अफसरों को किया निलंबित
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft