पटना। RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव के पटना स्थित आवास में कथित तौर पर बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। चोरी की घटना के बाद तेज प्रताप यादव ने अपने निजी सहायक मोतीलाल राय पर संदेह जताते हुए सचिवालय थाना में शिकायत दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है।
बड़ी चोरी
शिकायत के अनुसार, उनके 42 हार्डिंग रोड स्थित आवास की अलमारी से लगभग 20 लाख रुपए नकद, दो तोला सोने की चेन, एक अंगूठी, 4 पेन ड्राइव, 2 हार्ड डिस्क, एक iPad, एक MacBook, एक Lenovo लैपटॉप और 4 iPhone 17 Pro Max मोबाइल फोन समेत कई कीमती सामान गायब पाए गए हैं।
पुलिस को दी जानकारी
तेज प्रताप यादव ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि, सोमवार रात करीब 11:30 बजे उनके ड्राइवर अनिल यादव और आवास पर मौजूद विशाल नामक व्यक्ति ने कथित तौर पर मोतीलाल राय को एक बैग लेकर आवास की बाउंड्री वॉल फांदते हुए देखा था। दोनों को घटना का प्रत्यक्षदर्शी बताया गया है।
पड़ताल जारी
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस सोमवार रात को ही तेज प्रताप यादव के आवास पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
तेज प्रताप यादव ने पुलिस से मोतीलाल राय को हिरासत में लेकर पूछताछ करने, चोरी गए सामान की बरामदगी और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft