लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लोकार्पण समारोह में गमला चोरी की घटना का जिक्र करते हुए तीखा कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि, कुछ लोग करोड़ों की गाड़ियों में घूमते हैं, लेकिन 45 रुपए का गमला चुराने में भी शर्म महसूस नहीं करते। मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी समारोह में चर्चा का केंद्र बन गई।
सीएम योगी ने कहा, “कैसे-कैसे लोग हैं? हर जगह CCTV कैमरे लगे हुए हैं। अगर 45 रुपए का गमला खरीद लेते तो सम्मान भी बना रहता और शहर भी सुंदर दिखता।”
CCTV में कैद हुई पूरी घटना
मुख्यमंत्री ने बताया कि, गमला चोरी की पूरी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी। उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि वह चोरी करने वाले व्यक्ति की तस्वीर शहर के प्रमुख चौराहों पर लगवाना चाहते थे, हालांकि बाद में ऐसा नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि उम्मीद है संबंधित व्यक्ति को अपनी हरकत पर आत्मग्लानि जरूर होगी। “प्रेरणा स्थल से सीख लेने के बजाय चोरी दुर्भाग्यपूर्ण” सीएम योगी ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल की महत्ता बताते हुए कहा कि यहां डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जैसी महान विभूतियों की प्रतिमाएं स्थापित हैं। ऐसे स्थान से प्रेरणा लेने के बजाय चोरी जैसी घटना होना दुर्भाग्यपूर्ण है।
चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, शराब घोटाला मामले में जमानत बरकरार
BASLP Admission 2026: रायपुर के JNM मेडिकल कॉलेज में आवेदन शुरू, 10 अगस्त तक करें अप्लाई
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft