Wednesday ,May 27, 2026
होमजुर्मजशपुर में गांजे की अवैध खेती का खुलासा, 40 पौधे जब्त, आरोपी गिरफ्तार...

जशपुर में गांजे की अवैध खेती का खुलासा, 40 पौधे जब्त, आरोपी गिरफ्तार

 Newsbaji  |  May 27, 2026 05:05 PM  | 
Last Updated : May 27, 2026 05:05 PM
लोदाम में अवैध गांजा खेती का खुलासा, 40 पौधे जब्त आरोपी गिरफ्तार
लोदाम में अवैध गांजा खेती का खुलासा, 40 पौधे जब्त आरोपी गिरफ्तार

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के थाना लोदाम पुलिस ने अवैध गांजा खेती के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम लोदाम खिखिर टोली निवासी विजय सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर के आंगन से लगी बाड़ी में भारी मात्रा में गांजे के पौधे उगा रहा है और उन्हें छिपाने के लिए चारों ओर प्लास्टिक नेट व साड़ी से घेराबंदी कर रखी है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस कप्तान लाल उमेद सिंह के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में लोदाम पुलिस ने गवाहों और FSL टीम के साथ मौके पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने बाड़ी में साड़ी और प्लास्टिक नेट से ढंके क्षेत्र में अवैध गांजे के 40 पौधे बरामद किए। इनमें 18 बड़े पौधे थे, जिनकी अधिकतम ऊंचाई 4 फीट 7 इंच तक पाई गई, जबकि 22 छोटे पौधों की ऊंचाई लगभग 2 फीट थी।

पुलिस ने सभी पौधों को उखाड़कर जप्त किया। जड़, तना और पत्तियों सहित गांजे के पौधों का कुल वजन 3 किलो 646 ग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 82 हजार 300 रुपए बताई गई है।

पूछताछ के दौरान आरोपी विजय सिंह ने गांजा उगाने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना लोदाम में NDPS एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आगे की विवेचना की जा रही है। 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft