भिलाई। भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के रोल टर्निंग शॉप (RTS) विभाग के फोर्जिंग एवं ब्रेजिंग सेक्शन में संभावित कोक ओवन गैस रिसाव जैसी आपदा से निपटने हेतु सुरक्षा मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में कर्मचारियों की त्वरित एवं सुरक्षित प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण करना तथा आपदा प्रबंधन तैयारियों को और अधिक मजबूत बनाना था।
मॉक ड्रिल के दौरान कोक ओवन गैस रिसाव की काल्पनिक स्थिति तैयार की गई, जिसमें कर्मचारियों और आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों ने समन्वित रूप से बचाव एवं सुरक्षा उपायों का अभ्यास किया। महाप्रबंधक (RTS) एस. के. गुप्ता ने मुख्य नियंत्रक के रूप में संपूर्ण अभ्यास का नेतृत्व एवं पर्यवेक्षण किया।
कार्यक्रम के संचालन में विभिन्न विभागों एवं एजेंसियों की सक्रिय सहभागिता रही। इस दौरान अग्निशमन सेवा विभाग के अतिरिक्त मुख्य अग्निशमन अधिकारी, गैस सेफ्टी विभाग, CISF, सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग तथा सिविल डिफेंस सहित आरटीएस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft