पटना। बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर इंतजार की घड़ियां खत्म होने जा रही हैं। आज चुनाव आयोग ऐलान करने जा रहा है बिहार विधानसभा चुनाव कब होंगे। साथ ही ये कितने चरणों में होंगे। इसके साथ ही ये भी ऐलान हो जाएगा कि वोटों की गिनती कब होगी। शाम 04 बजे विज्ञान भवन नई दिल्ली में प्रेस ब्रीफिंग होगी।
22 नवंबर को खत्म हो रहा विधानसभा का कार्यकाल
चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार ने बताया कि, बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है, और उससे पहले सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाएंगी। उन्होंने कहा कि, चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले राज्य के सभी जिलों में प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा चुकी है।
सभी पोलिंग बूथों पर हंड्रेड परसेंट वेबकास्टिंग
इस बार सभी पोलिंग बूथों पर हंड्रेड परसेंट वेब कास्टिंग की जाएगी। बिहार 100 प्रतिशत वेब कास्टिंग करने वाला पहला राज्य बनेगा। जिससे सीरियल नंबर और ब्लैक एंड व्हाइट फोटो से आने वाली परेशानी खत्म होगी। सीरियल नंबर का फोंट बड़ा होगा और प्रत्याशियों का फोटो भी कलर होगा।
बालोद के मिडिल स्कूल में छात्र से मारपीट, शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft