दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रविवार की देर रात 05 थानों के टीआई और 02 चौकी प्रभारी बदल दिए गए है। पुलिस अधीक्षक ने आदेश जारी कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, 11 पुलिस अधिकारियों और सहायक उपनिरीक्षकों का तबादला किया गया है। सभी ताबदले में शामिल अधिकारियों को तत्काल नए आदेश के अनुसार अपने संबंधित थानों में आमद देनी होगी।
इन अधिकारियों के तबादले
- जितेन्द्र वर्मा, निरीक्षक को रक्षित केन्द्र दुर्ग से थाना प्रभारी, भिलाई नगर पदस्थ किया गया है।
- रामेन्द्र कुमार सिंह, निरीक्षक को रक्षित केन्द्र दुर्ग से अब थाना प्रभारी जामुल नियुक्त किया गया है।
- बसंत कुमार बघेल, निरीक्षक को रक्षित केन्द्र दुर्ग से थाना प्रभारी अमलेश्वर पदस्थ किया है।
- प्रशांत मिश्रा, निरीक्षक को थाना प्रभारी, भिलाई नगर से तबदला करके वैशाली नगर थाना प्रभारी बनाया गया है।
- प्रकाशकांत, निरीक्षक को थाना पुलगांव से हटाकर रक्षित केन्द्र दुर्ग वापस भेज दिया गया है।
- राजेश मिश्रा, निरीक्षक को थाना जामुल से हटाकर रक्षित केन्द्र दुर्ग भेज दिया गया है।
- अमित अंदानी, उपनिरीक्षक को थाना वैशाली नगर से स्थानांतरण कर थाना प्रभारी पुलगांव बनाया है।
- खेलन साहू, उपनिरीक्षक को थाना पुलगांव से अंजोरा चौकी प्रभारी बनाया गया है।
- राजकुमार देशमुख, सहायक उपनिरीक्षक को थाना पुलगांव से चौकी प्रभारी नगपुरा बनाया गया है।
- संतोष साहू, सहायक उपनिरीक्षक को चौकी प्रभारी अंजोरा से हटाकर साइबर सेल दुर्ग भेज दिया है।
- मनोज यादव, सहायक उपनिरीक्षक को चौकी प्रभारी नगपुरा को थाना भिलाई-3 पदस्थ किया गया है।
पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने जारी आदेश में यह स्पष्ट किया है कि तबादला प्रशासनिक दृष्टि से किया गया है। तबादला किए गए अधिकारी को अपने-अपने नए पद पर तत्काल कार्यभार संभालना होगा। दुर्ग पुलिस विभाग ने यह तबादले जिले में पुलिसिंग की कार्यकुशलता, बेहतर समन्वय और क्षेत्रीय नियंत्रण को मजबूत करने के उद्धेश्य से किए गए है।
छत्तीसगढ़ में MBBS-BDS काउंसिलिंग का दूसरा चरण शुरू, 8 सितंबर तक आवेदन
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft